मनोरंजन

पहले करवाचौथ पर सुर्ख लाल जोड़े में दिखीं नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, देखें प्यारी तस्वीरें

Connect News 24

Karwa Chauth 2023: आज देशभर में करवाचौथ का जश्न देखने को मिल रहा है. आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मना रही हैं. परिणीति चोपड़ा ने भी इस साल अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने पति के राघव चड्डा के लिए व्रत रखा है, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है.

परी ने पति के साथ ढेर सारी पिक्चर्स शेयर की हैं जिनमें कहीं राघव एक्ट्रेस को पानी पिलाकर उनकी व्रत खुलवाते दिख रहे हैं तो कहीं उनके हाथ पर मेहंदी लगाते. फोटोज़ के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘पहला करवाचौथ मुबारक हो माय लव (Happy first karwa chauth my love..)’.


न्यूली वेड परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जैसी दो फोटो शेयर की हैं. इन फोटोज में परिणीति ने अपनी करवाचौथ की स्पेशल मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की मेंहदी बेहद खास है, फोटो में दिखाई दे रहा है कि उनकी मेंहदी में एक औरत हाथों में छन्नी लिए चांद का दीदार करती बनाई गई है.

इसके साथ ही उनका आउटफिट भी झलक इस फोटो में देखने को मिली है. एक्ट्रेस ने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने अपनी शादी का चूड़ा भी कैरी किया है. एक फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘चांद का इंताजर’ 

बता दें कि, शादी के बाद परिणीति का ये पहला करवाचौथ हैं. एक्ट्रेस ने 22 अगस्त को उदयपूर के लीला पैलेस में राजनेता राघव चड्डा संग सात फेरे लिए. तभी से दोनों की शादी की तमाम फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं. वहीं, अब फैंस को एक्ट्रेस के फुल करवाचौथ लुक का इंतजार है. 

परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आई थीं. ये फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों की तरफ से काफी पसंद भी किया गया. वहीं, अब एक्ट्रेस दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म चमकीला में नजर आने वाली है. इस फिल्म को लेकर परिणीति के फैंस काफी एक्साइटिड हैं. 

यह भी पढ़ें: Karva Chauth 2023: ‘यहां इतना प्यार और बिग बॉस में इतने झगड़े’, करवा चौथ पर Ankita Lokhande ने पति Vicky Jain पर लुटाया प्यार तो हुईं ट्रोल, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button