मनोरंजन

न कोई पार्टी, ना शोर शराबा..इस बार बेटे के साथ सादगी से सेलिब्रेट किया सोनम कपूर ने अपना बर्थडे

Connect News 24

Sonam Kapoor birthday celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के 38वें जन्मदिन पर उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने सोनम और उनके बेटे वायु की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सोनम नाइट सूट में दिख रही हैं और उन्होंने वायु को अपनी गोद में लिया हुआ है.साथ ही वह बैलून के साथ खेलती नजर आ रही हैं. सोनम ने बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया है.

इस तस्वीर के साथ आनंद ने बहुत क्यूट सा कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा- ”ऐसी सुबह!सोनम कपूर…हां, बैलून सिर्फ आज के लिए यहां है, लेकिन जीवन को पूरी तरीके से जीने का माहौल आपने हमारे घर में बनाया है. अगर हम रोज़ ऐसे जिएं जैसे कि आपका जन्मदिन है तो ऐसा लगेगा कि हमने बहुत अच्छे से अपनी जिंदगी जी है. हैप्पी बर्थडे मेरी जान…”

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में मुंबई में शादी की थी. आनंद लंदन के बिजनेसमैन हैं. सोनम ने पिछले साल अगस्त में बेटे वायु को जन्म दिया था.

देखें, आनंद आहूजा का पोस्ट


सोनम की सास ने भी किया विश
सोनम की सास प्रिया आहूजा ने भी सोशल मीडिया पर सोनम की कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- ”हमारी प्रिय सोनम को जन्मदिन की बधाई. सोनम हमारी जिंदगी में हंसी-खुशी का माहौल रखती हैं. आपने हमें हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा-वायु दिया है. भगवान आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे बेटा. ”


सोनम का प्रोफेशनल करियर

सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने नेटफ्लिक्स की AK vs AK में केमियो दिया था. वह साल 2019 में अंतिम बार फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ दलक्वेर सलमान और अंगद बेदी थे. सोनम की अगली आने वाली फिल्म का नाम ‘ब्लाइंड’ है.

यह भी पढ़ें:

Kriti Sanon-Om Raut की Kiss पर दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, ‘आज के एक्टर्स किरदार को जीते नहीं हैं..’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button