मनोरंजन

नोरा फतेही ने किए अपनी लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

Connect News 24

Nora Fatehi Talks About Herself: बॉलीवुड (Bollywood) में नोरा फतेही एक बहुत ही मशहूर नाम है. नोरा फतेही आए दिन अपनी किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. इसी बीच हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपनी लाइफ से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातों को शेयर कर सुर्खियों में आ गईं हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस (Actress) ने क्या कहा है.

नोरा फतेही का खुलासा

नोरा फतेही ने हाल ही में बीबी एशियन से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लाइफ में जो भी मौके मिले, वे आखिरी वक्त में ही मिले. हालांकि इस बात का शुक्र है कि मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार थी. जब मैं कमरे में रहती तो बहुत से लोग मुझसे ये सवाल करते थे कि मैं क्या नेक्स्ट कैटरीना कैफ बनने की तैयारी में लगी हूं.’

हिन्दी सीखने की जरूरत को किया महसूस

अपनी बात को जारी रखते हुए नोरा फतेही ने आगे कहा कि, ‘मुझे दूसरी लड़कियों की तरह ब्वॉयफ्रेंड बनाना और पार्टीज में जाना पसंद नहीं था. मैने उस टाइम इस बात को महसूस किया कि मुझे अपने कैनेडेआई लहजे को बदलना होगा. उसकी जगह मुझे अपनी हिन्दी को ठीक करने की काफी जरूरत महसूस हुई.’

बहुत कुछ किया मिस

नोरा फतेही ने इसके आगे अपनी बात को रखते हुए कहा कि, ‘मैने हिन्दी सीखने के लिए काफी मेहनत की. इस बीच मैने अपने भाई की शादी, बर्थडे और बहुत सारी चीजों को बहुत ज्यादा मिस किया. मुझे बस हर हाल में तैयारी करनी थी कि अगर कोई मौका मिले तो मैं उसका पूरी तरह से इस्तेमाल कर सकूं, क्योंकि मुझे पता था कि मुझे एक ही मौका मिल सकता है, और अगर इसका फायदा नहीं उठाया तो मै इस खेल से बाहर हो सकती हूं.’

कई गानों में किया काम

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने ‘बाहुबली 2 (Bahubali 2)’ के सॉन्ग के साथ सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की ‘दिलबर’ गाने के रीमेक में अपना जलवा दिखा चुकी हैं.

‘मदर इंडिया’ से लेकर ‘श्री 420’ तक ये रहीं Nargis की बेस्ट मूवीज, यहां देखकर हों एंटरटेन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button