NRI Sukhjeet Murder: बहू की फांसी के लिए दुआ करती थी मां, कोर्ट के फैसले पर किया भगवान का शुक्रिया, आज मैं…

वंश कौर, सुखजीत सिंह, रमनदीप कौर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के बहूचर्चित एनआरआई सुखजीत सिंह की हत्या के मामले में कोर्ट ने पत्नी रमनदीप कौर को फांसी की सजा और उसके प्रेमी मिट्ठू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले पर सुखजीत की मां वंश कौर ने कहा कि आज बेटे को न्याय मिला।
बंडा के बसंतापुर के मूल निवासी सुखजीत इंग्लैंड के डर्बी शहर में रहते थे। उनका फार्म हाउस बसंतापुर में है। यहां उनकी मां वंश कौर रहती हैं। एक सितंबर 2016 को सुखजीत सिंह की फार्म हाउस में ही हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें- सुखजीत हत्याकांड: ‘मिट्ठू से चाकू ले मम्मी ने काटा था डैडी का गला’, अदालत में बेटे ने बयां की थी मां की करतूत
सुखजीत सिंह उर्फ सोनू की बुजुर्ग मां वंश कौर ने कहा कि वह हमेशा दुआ करतीं थीं कि उनके बेटे की हत्यारों को फांसी की सजा मिले। भगवान ने आज हमारी बात सुन ली। आज बहुत खुश हूं। जज साहब को बहुत धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने इतना अच्छा फैसला सुनाया।
इस घटना से मुझे तो इंसाफ मिला है। इसके साथ ही अन्य माताओं को भी इंसाफ मिला है। ऐसी महिला की वजह से अन्य माताओं के बेटों को जान का खतरा नहीं रहेगा। वकील समेत क्षेत्र के लोगों ने मेरा पूरा साथ दिया। इसकी वजह से मैं यह लड़ाई जीत पाई।