मनोरंजन

दशहरे के मौके पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पूजा में मंत्र बोलती हुई आईं नजर

Connect News 24

Shilpa Shetty Daughter Samisha: बिग बॉस 15 फेम शमिता शेट्टी ने दशहरे का पर्व मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा भी नजर आ रही हैं. तीन साल की समीशा  मौसी शमिता के साथ मंत्र पाठ बोलती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

दशहरे के मौके पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा पूजा में मंत्र बोलती हुई आईं नजर

शमिता शेट्टी ने अपने घर पर दशहरे के लिए पूजा रखी थी. अभिनेत्री ने उसी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह पूजा कर रही हैं. वीडियो के आखिरी में उनकी भतीजी समीशा की एक प्यारी सी झलक थी. जब समीशा से भजन सुनाने के लिए कहा गया, तो समीशा ने भजन गाया, लेकिन जल्दी ही एक नासमझ बच्चे की तरह इधर-उधर चलने लगी. वीडियो के साथ शमिता ने कैप्शन लिखा, ‘सभी को दशहरा की शुभकामनाएं, मां दुर्गा आपके परिवार और आपको हमेशा खुशियां, प्यार और समृद्धि प्रदान करें’.

 

इस वीडियो की शुरुआत में शमिता शेट्टी हवन पूजन कर रही हैं. पुजारी एक्ट्रेस को मंत्र पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और उनसे भजन सुनाने के लिए कहा जा रहा है. समीशा थोड़ा सा भजन बोलकर बीच में ही कुर्सी से उठकर चली जाती हैं.

बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी काफी चर्चा में रहीं

बता दें कि शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन 15 से काफी चर्चा में रही. इसके अलावा साल 2015 में झलक दिखला जा 8 में एक्ट्रेस नजर आईं. इसके अलावा शमिता ने 2019 में खतरों के खिलाड़ी 9 में हिस्सा लिया. बिग बॉस 15 में राकेश बापट के साथ एक्ट्रेस काफी करीब आ गईं. हालांकि, शो के कुछ महीनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया.

 

 

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 9 Written Live Updates: बिग बॉस ने घरवालों के बदले मकान, मुनव्वर ने शायराना अंदाज में इन कंटेस्टेंट पर खुन्नस निकालकर किया नॉमिनेट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button