Uncategorized
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर केसीएमटी में हुआ कार्यक्रम तथा परिसर में हुआ वृक्षारोपण।

खण्डेलवाल कालेज में 77वें स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन

Connect News 24

खण्डेलवाल कालेज  में 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर संस्थान की ओर अध्यक्ष श्री गिरधर गोपाल, प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डा॰ अमरेश कुमार, प्राचार्य डाॅ0 आर0के0 सिंह सहित समस्त प्रवक्तागणों की उपस्थित में ध्वजा रोहण किया गया। तथा परिसर में रूद्राक्ष का वृक्ष लगाकर नक्षत्र वाटिका वनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों ने देश-भक्ति गीत व लोकनृत्य किया जिससे कार्यक्रम में उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिकों को देश-भक्ति के रंग में रंग दिया।


अध्यक्ष श्री गिरधर गोपाल ने कहा कि बरेली नगर में तथा आस-पास के लोगों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर इस महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

साथ ही देश अन्र्तराष्ट्रीय स्तर आशातीय मान्यता मिली है और सम्पूर्ण विश्व भारत को विश्व गुरू प्रदत्त करते हुए सक्षम समझ रहा है। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 विनय खण्डेलवाल ने समस्त विद्यार्थियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

तथा महानिदेशक डाॅ0 अमरेश कुमार ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है आज के युवा को सही दिशा की जरूरत है। इस अवसर पर सभी प्रवक्तागण मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता रितिका चावला ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button