Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस के अवसर पर म्यूज़ इंटर कॉलेज के निदेशक श्री योगेन्द्र शर्मा हुए सम्मानित।

Connect News 24

शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री योगेन्द्र शर्मा , प्रबन्धक तथा निदेशक ,म्यूज़ इंटर कॉलेज, फ़रीदपुर , को ‘अभिनंदन ‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनकी ३३ वर्षों की निस्वार्थ और प्रेरणादायी सेवाओं के लिए के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया। सम्मान समारोह का आयोजन के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट में किया गया ।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में श्री योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि किस प्रकार उनके विद्यालय की स्थापना के समय लोगों ने उनको हतोत्साहित किया । परन्तु वह अपने अडिग विश्वास के सहारे वर्तमान में अपने विद्यालय को एक सुप्रतिष्ठित स्थान दिलवाने में सफल हुए हैं।
श्री योगेन्द्र शर्मा अपनी सूझ बूझ से अपने विद्यालय को नित नयी ऊचाइयों पर पहुँचा रहे हैं ।इन्ही सेवाओं के कारण यह अपने क्षेत्र के एक जुझारू तथा कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं ।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक, प्रधानाचार्य, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ के सभी शिक्षक गण तथा प्राचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी उपस्थित रहीं ।

             


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button