मनोरंजन

दूसरे दिन Akshay की ‘मिशन रानीगंज’ की कमाई में आई रफ्तार, कर डाला इतना कलेक्शन

Connect News 24

Mission Raniganj BO Collection Day 2: 6 अक्टूबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज की पहले दिन भले ही शुरुआत सुस्त रही हो, लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है. साथ ही वीकेंड पर फिल्म की कमाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है. 

दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म मिशन रानीगंज ने पहले दिन 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया है. अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 7.50 करोड़ हो गया है. 

 


फिल्म में अक्षय ने रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आईं हैं. परिणीति ने फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया है. 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button