बरेली

पालीवाल का जाना एक युग का अंत : संतोष

Connect News 24

बरेली। वरिष्ठ रंगकर्मी एवं समाजसेवी जेसी पालीवाल का 12 जुलाई को निधन हो गया था। श्री हरि मंदिर में रविवार को आयोजित शोकसभा में पहुंचकर समाज के हर तबके के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।

सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि जेसी पालीवाल का जाना एक युग का अंत है। इसकी भरपाई संभव नहीं है। वह जब भी मिलते थे, मैं यही कहता था कि आप सौ साल जिएंगे, मगर ऐसा नहीं हो सका। सांसद ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि जेसी पालीवाल ने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, आरएसएस के सुरेश शर्मा, भाजपा नेता गुलशन आनंद, पवन अरोड़ा, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. बृजेश्वर सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर अलाउद्दीन, डॉ. चारू मेहरोत्रा आदि ने विचार व्यक्त किए। अंत में जेसी पालीवाल के पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह, राजीव शर्मा टीटू, रंजीत पांचाले, रमेश गौतम, डॉ. राजेश शर्मा, कासिम कश्मीरी, मुस्तफीस खां, सुरजीत सिंह, वीरेंद्र अटल, दानिश खां, इकबाल सिंह बाले, मोहम्मद नबी, डीसी पालीवाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button