मनोरंजन

शादी की रस्में निभाते दिखें परिणीति के पिता, राघव के बेस्ट फ्रेंड आदित्य ठाकरे ने शेयर की फोटो

Connect News 24

Parineeti Raghav Wedding Inside Glimpses: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी कर ली है और अब दोनों जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं. दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की है और अब पति-पत्नी बन गए हैं. कपल ने हाई सिक्योरिटी के अंदर शादी और उससे जुड़ी सभी रस्में पूरी कीं. शादी से पहले कपल के किसी फंक्शन से उनकी झलकियां मिलना काफी मुश्किल हो गया था.

पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने वो पोस्ट डिलीट कर दी. अब शादी के बाद राघव और परिणीति की शादी के दिन की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. हाल ही में परिणीति के पिता का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे शादी के दौरान रस्में निभाते दिख रहे हैं.


आदित्य ठाकरे ने शेयर कीं कपल के साथ तस्वीरें
इसके अलावा राघव चड्ढा के खास दोस्त और युवा सेना के प्रेसिडेंट आदित्य ठाकरे ने भी कपल के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. इस तस्वीर में आदित्य परिणीति और राघव के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं एक दूसरी फोटो में वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. इन फोटोज को पोस्ट करते हुए आदिय ने लिखा- ‘आप दोनों को हार्दिक बधाई. आपकी जिंदगी भर की खुशी, अच्छी हल्थ और प्यार की कामना करता हूं!’


परिणीति और राघव ने किया डांस
बता दें कि इससे पहले कुछ और वीडियोज भी सामने आए थे. जिनमें से एक में परिणीति और राघव को एक साथ डांस करते देखा गया. वहीं एक दूसरे वीडियो में राघव चड्ढा को ढोल की थाप पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ थिरकते देखा गया था.

ये भी पढ़ें: मुन्ना भाई MBBS की शूटिंग के दौरान सेट के बेड पर नींद पूरी करते थे Jimmy Shergill, खुद किया रिवील- ‘लोगों को लगता था कि वाह क्या कैरेक्टर में हैं’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button