मनोरंजन

पहले ही दिन पठान, बाहुबली 2 और RRR का रिकॉर्ड तोड़ देगी प्रभास की ‘आदिपुरुष’? कर सकती इतनी कमाई

Connect News 24

Adipurush Box Office Prediction: आदिपुरुष की रिलीज से पहले इसका अच्छा खासा बज बना हुआ है. लोगों में इसकी एडवांस बुकिंग की होड़ लगी है. फिल्म ने महज 2 दिन में 45 हजार टिकट बिक गए हैं. वहीं अब भी फिल्म की रिलीज को 3 दिन का वक्त है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसकी एडवांस बुकिंग लाखों में हो सकती है. रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास ‘राम’ और कृति सेनन ‘सीता’ के रोल में नजर आने वाले हैं. अब इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर इस फिल्म द्वारा कई रिकॉर्ड्स तोड़ने की उम्मीद की जा रही है.

पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिपुरुष पहले दिन तगड़ी कमाई कर सकती है. वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन फिल्म से तेलुगु में 55 करोड़ और हिंदी बेल्ट में 30 करोड़ की कमाई की उम्मीद की जा रही है. फिल्म के प्रति क्रेज को देखकर लगता है ओपनिंग डे पर फिल्म बेहतरीन कमाई कर सकती है.


तोड़ सकती है पठान, बाहुबली 2 और केजीएफ को छोड़ सकती है पीछे?
आदिपुरुष से मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं. माना जा रहा है कि अगर फिल्म पहले दिन 100 करोड़ का कलेक्शन कर लेती है तो ये पठान, बाहुबली 2, आरआरआर और केजीएफ 2 को पीछे छोड़ सकती है. 16 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है. तो अब देखना ये होगा कि फिल्म को कितना फायदा मिलने वाला है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मार्केट में केजीएफ 2 से आगे निकली फिल्म
प्रभास और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का बज भारत में तो बना ही हुआ है. साथ ही विदेशों में भी इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट कम नहीं है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरो पर है. दोनों ही देशों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में केजीएफ 2 को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan ने किया ऐसा ट्वीट कि मन्नत डिनर लेकर पहुंच गई स्वीगी की टीम, पिक्चर हुआ वायरल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button