मनोरंजन

सलमान खान को लोग कहते हैं ‘सड़ू’ और ‘गुस्सैल’, एक्टर ने बताई इस इमेज के पीछे की कहानी

Connect News 24

Salman Khan: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के होस्ट सलमान खान जल्द शो की शुरुआत करने वाले हैं. यह ओटीटी पर सलमान का पहला शो है, लेकिन बिग बॉस के तो वह महारथी रह चुके हैं. फैंस सलमान को ओटीटी पर होस्ट करता देखने के लिए एक्साइटेड हैं क्योंकि ओटीटी का कंटेंट थोड़ा बोल्ड होता है. तो क्या ओटीटी पर सलमान कंटेस्टेंट्स की हरकतों को देख अपने गुस्से पर काबू रख पाएंगे?

सलमान को उनके गुस्से के लिए जाना जाता है और कहा जाता है कि वह अक्सर गुस्से वाले मूड में रहते हैं. इस बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और उनकी टीम ने उनकी यह इमेज बनाई है.

सलमान ने बताई सच्चाई

सलमान खान ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर इस बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनके टीम के सदस्य ने उनका ‘सड़ू’ और ‘गुस्से’ वाला इमेज क्रिएट कर दिया है. जबकि असल जिंदगी में वह ऐसे बिल्कुल भी नहीं हैं.

 


सलमान को इंडस्ट्री में मददगार इंसान के तौर पर जाना जाता है. वह अक्सर लोगों की मदद करते नजर आते हैं. साथ ही वह चैरिटी भी बहुत करते हैं. हालांकि वह कभी भी इन बातों का दिखावा नहीं करते और अपने काम से काम रखते हैं.

सलमान का प्रोफेशनल फ्रंट

शुक्रवार को ही सलमान ने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स बताई. सलमान ने ट्वीट कर बताया कि यह फिल्म 23 जून से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. उनके प्रोफेशनल फ्रेंट की बात करें तो वह फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ हैं.

यह भी पढ़ें: 

Adipurush BO Collection: आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! रिलीज के पहले दिन इतनी कमाई कर बनाया ये रिकॉर्ड  


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button