मनोरंजन

वरुण- जाह्नवी की ‘बवाल’ की हुई जमकर तारीफ, लोगों ने बताया साल 2023 की बेहतरीन फिल्म

Connect News 24

Bawaal Twitter Review: ‘दंगल’, ‘छिछोरे’, ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ जैसी बड़ी हिट फिल्मों से ऑडियंस को जमकर एंटरटेनमेंट की डोज देने के बाद  फिल्म मेकर नितेश तिवारी की लेटेस्ट डायरेक्शन फिल्म ‘बवाल’ 21 जुलाई यानी आज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. ये ट्रैजिक रोमांटिक फिल्म 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है?

वरुण-जाह्नवी स्टारर ‘बवाल’ फिल्म लोगों को कैसी लगी?
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हो गया है. वहीं अब इस फिल्म देखने वाले नेटिज़न्स  माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. फिल्म की लोग तारीफ कर रहे हैं. कई ने इसे सुपरहिट बताया है तो कई वरुण और जाह्नवी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में पति-पत्नी के रोल में नजर आ रहे वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है. एक यूजर ने लिखा, “ वरुण धवन हमेशा अपनी एक्टिंग से दिल जीत लेते हैं.”

 

एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “ जस्ट अभी बवाल देखी और मैं वरुण और जाह्नवी की एक्टिंग की फैन हो गई हूं. फिल्म की स्टोरी काफी अच्छी है.य़े ऐसी फिल्म है जो जरूरी मैसेज भी देती है. ”

 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बवाल की तारीफ की है
वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर बवाल का रिव्यू शेयर किया है, तरण ने लिखा, “ दंगल, छिछोरे, अब बवाल  नितेश तिवारी बिना किसी संदेह के  एक शानदार स्टोरीटेलर हैं. बवाल में एक रिफ्रेशिंग, यूनिक और डिफरेंट प्लॉट, अच्छी तरह से बुनी गई पटकथा, कई इमोशनल मोमेंट शानदार परफॉर्मेंस हैं.

आप सरप्राइज हो सकते हैं, एक लव स्टोरी में वर्ल्ड वार और हिटलर का क्या रेलिवेंस है?… ठीक है, एक मजबूत धागा है जो अतीत को वर्तमान से जोड़ता है, स्टोरी में मूल रूप से बुना गया है… एक मजबूत कहानी, हीरो के जीवन में उथल-पुथल को दर्शाती है. इमोशंस को उत्तेजित करने की पावर रखती है और बवाल ऐसा करती है. एक छोटी सी आलोचना यह होगी कि दूसरे घंटे में स्पीड रुक-रुक कर धीमी हो जाती है… इसके अलावा, बवाल एक बेहतर साउंडट्रैक के साथ किया जा सकता था.

 

वहीं कुछ यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई
जहां कुछ यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है तो कई को वरुण और जाह्नवी की ये फिल्म पसंद नहीं आई. एक यूजर ने लिखा, “ये फिल्म एक अच्छी लव स्टोरी बन सकती थी लेकिन सेकंड हाफ में डायरेक्टर को यूरोप घूमने का शौक़ चढ़ा और उसने पूरी कहानी को घुमा दिया. बस यहीं पर वरुण धवन के अच्छी एक्टिंग खराब हो गई. जाह्नवी कपूर ने फिर से पकौडा मुंह में रख कर डायलॉग बोले हैं.”

 

बवाल’ स्टार कास्ट
बवाल में वरुण धवन ने टीचर का रोल प्ले किया है. वहीं जाह्नवी कपूर उनकी पत्नी के रोल में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पहावा और अंजुमन सक्सेना हैं. मुकेश तिवारी ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है. ओवरऑल बवाल को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और यूजर इसे साल 2023 की बेहतरीन फिल्मों में से एक बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें-पति ने सिगरेट से जलाया… फिर आधी रात घर से बाहर निकाला, जानिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस का दर्दनाक सच


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button