मनोरंजन

बिग बॉस फेम सुम्बुल तौकीर को डार्क कलर की वजह से लोगों ने कही थी भद्दी बातें

Connect News 24

Bigg Boss Fame Sumbul Touqeer: टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने हर घर में अपनी अलग पहचान बनाई हैं. एक्ट्रेस ने स्टार प्लस के शो इमली में अपने बेहतरीन किरदार से सभी को चौंका दिया.

बिग बॉस फेम सुम्बुल तौकीर को डार्क कलर की वजह से लोगों ने कही थी भद्दी बातें

बिग बॉस के घर में 100 दिनों से अधिक समय तक रहने वाली सुम्बुल हर किसी की फेवरेट बन गईं, हाल ही में एक इंटरव्यू में सुम्बुल ने बताया कि उनके डार्क स्किन कलर की वजह से उन्हें काफी मेंट्ली दिक्कत हुई. 

 


अपने अनुभवों को याद करते हुए सुम्बुल ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में अपने सांवले रंग पर को लेकर कमेंट्स सुने और इसका उन पर मेंट्ली काफी बुरा असर पड़ा.

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें अपना पहला शो मिला तो चीजें कैसे बदलने लगीं. इसे अपनी लाइफ और अपने करियर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बताते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह लाइफ में बहुत आगे बढ़ चुकी हैं और यह जानती हैं कि इस तरह के कमेंट्स का उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

एक्ट्रेस को स्टार प्लस के धारावाहिक इमली से मिलीं खास पहचान

सुम्बुल तौकीर खान 2019 में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 से भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. सबसे ज्यादा एक्ट्रेस को स्टार प्लस के धारावाहिक इमली से मिलीं जिसमें उन्होंने एक इमली नाम की लड़की का ही किरदार निभाया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सीरियल ‘काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून’ से छोटे पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं. यह शो 25 सितंबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होना शुरू हुआ.

 

यह भी पढ़ें: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची Tejasswi Prakash, एक्ट्रेस को अकेले देख फैंस बोले- ‘ब्रेकअप हो गया क्या?’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button