मनोरंजन

सामने आई परिणीति-राघव की हल्दी सेरेमनी से तस्वीर, पिंक आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस

Connect News 24

Parineeti-Raghav Haldi Ceremony Photo: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी. दोनों  की शादी हाई सिक्टोरिटी के साथ बेहद प्राइवेटली हुई. शादी से पहले फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरस गए थे. हालांकि शादी के बाद उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं जिसने लोगों का दिल जी लिया. अब परिणीति की हल्दी सेरेमनी से झलक देखने को मिली है.

सोशल मीडिया पर परिणीति की हल्दी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है और एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें वे लाल रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस को हैवी जूलरी पहने हुए देखा जा सकता है. वहीं राघव चड्ढा येलो प्रिंट वाले ऑफ व्हाइट कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं. फोटो में राघव सन ग्लासेस पहने भी नजर आ रहे हैं.


शादी की तस्वीरों में खूबसूरत लगा कपल
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी के बाद अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की थीं. इन तस्वीरों में कपल काफी खूबसूरत लग रहा है. परिणीति ने अपनी शादी के लिए जहां मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना तो वहीं राघव ने अपने मामा और डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी. अब परिणीति अपने पति राघव संग अपने ससुराल दिल्ली आ गई हैं. शादी के बाद कपल अब अपने वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियों में बिजी है.

परिणीति के पास पाइपलाइन में हैं ये फिल्में
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द एक अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आएंगी. उनकी फिल्म इसी साल 6 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है. इसके अलावा वे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक ‘चमकीला’ में भी दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें: Ganapath Teaser: योद्धा बने टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन ने एक्शन से उड़ाए होश, पूजा एंटरटेनमेंट की Ganapath में दिखा Amitabh Bachchan का भी नया अंदाज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button