Pilibhit News: सच्चा भक्त नहीं फंसता संसारिक मोह-माया में

बीसलपुर के कार्यक्रम में प्रवचन देती कमला वर्मा । संवाद
चार दिवसीय साधना शिविर में वरिष्ठ साधिका कमला वर्मा ने कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। कानपुर से आईं अखिल भारतीय स्वामी रामानंद साधना परिवार की वरिष्ठ साधिका कमला वर्मा ने कहा कि सच्चा भक्त वह है, जो संसारिक मोह-माया में नहीं फंसता।
कमला वर्मा ने अग्रवाल सभा भवन में चल रहे चार दिवसीय साधना शिविर में सोमवार को अंतिम दिन कहा कि प्रभु अपने भक्त को कभी लावारिस नहीं छोड़ते। प्रभु की नजर अपने भक्त पर हर समय रहती है। प्रभु अपने भक्त पर पूरी दया करते हैं। सभी लोगों को प्रभु का सच्चा भक्त बनने का पूरा प्रयास करना चाहिए।
प्रभु के सच्चे भक्त को कभी कोई दिक्कत नहीं होती। सच्चा भक्त प्रभु के काफी करीब पहुंच जाता है। कानपुर से ही आए साधना परिवार के वरिष्ठ साधक दीपक दीक्षित ने कहा कि प्रभु की भक्ति करने वाले का संसार से मोह भंग हो जाता है। ऐेसे लोगों को प्रभु कभी कोई कष्ट नहीं होने देते। अध्यक्षता कृष्ण औतार अग्रवाल ने और संचालन विष्णु गोयल ने किया।