Pilibhit News: शिक्षामित्र की मौत के बाद पत्नी की भी बुखार से हालत खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST
पूरनपुर। घुंघचाई क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में शिक्षामित्र रमेश की बुधवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में बुखार से मौत के बाद अब उनकी पत्नी भी बुखार की चपेट में हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शिक्षामित्र रमेश गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर के प्राथमिक स्कूल में तैनात थे। उनकी पत्नी गीता को भी बुखार आ रहा है। उनका गांव घुंघचाई के एक प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा है। इसके अलावा गांव के राजू, धर्मेंद्र, रामपाल आदि भी बुखार की चपेट में हैं। शिक्षामित्र की मौत और पत्नी सहित कई के बुखार की चपेट होने के बाद भी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवकाश था। शुक्रवार को गांव में कैंप लगवाकर जांच कराकर दवाई दी जाएगी।