Pilibhit News: 1 से 15 जनवरी तक घर-घर बांटे जाएंगे अयोध्या से आए अक्षत

अक्षत समन्वय सम्मेलन को संबोधित करते विश्व हिंदू परिषद के जिलाअध्यक्ष । संवाद
पीलीभीत। अयोध्या से आए अक्षत गांव-गांव जाकर घर-घर बांटे जाएंगे। इसको लेकर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को बरखेड़ा और बीसलपुर में हुए कार्यक्रमों में आरएसएस के पदाधिकारियों ने इस बारे में लोगों को जानकारी दी।
बरखेड़ा। कस्बे के कृष्ण लीला मैदान पर श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण खंड समन्वय सम्मेलन हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक ओमप्रकाश ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया 1 से 15 जनवरी तक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में श्रीराम मंदिर निमंत्रण एवं अयोध्या से आए अक्षत प्रत्येक घर में पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर में अक्षत पहुंचाने के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गंगवार, राजेंद्र पाठक, विवेक सक्सेना, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री नागेंद्र गंगवार, नगर संघ चालक दिनेश गंगवार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम विहारी भोजवाल आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित खंड स्तरीय हिंदू सम्मेलन में कहा कि इस अभियान के तहत अयोध्या से आए अक्षत घर-घर बांटे जाएंगे। अक्षत के साथ भगवान श्रीराम का फोटो भी दिया जाएगा। इस दौरान सभी मंदिरों में रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। शाम को दुकानों और घरों में दीपावली जैसी सजावट की जाएगी। कार्यक्रम में संघ के नगर प्रचारक सर्वेश कुमार, विहिप के प्रभात सक्सेना अजीत कुमार, एकांक चंद्रा, नरेश शर्मा, राकेश राठौर, नरेश सक्सेना, रामसरन वाल्मीकि आदि ने विचार रखे।
22 दिसंबर को दीपावली महोत्सव की तरह मनाएं : राजेश
पूरनपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में 22 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। अपील की जा रही है कि सभी लोग इस दिन को दिवाली महोत्सव की तरह मनाएं।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में विहित के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने श्रीराम के आदर्श और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि 22 दिसंबर को दीपावली महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी लोग अभी से शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या से आए पूजित अक्षत ओर राम मंदिर का चित्र, पत्रक एक जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर बांटे जाएंगे। सम्मेलन में जिला प्रचारक दुष्यंत, जिला संघ चालक शिव कुमार, खंड संघ चालक हरिओम आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत ब्रह्मचारी और संचालन खंड कार्यवाह विनीत नेे किया। संवाद

