पीलीभीत

Pilibhit News: थारु जनजाति के उत्पादों के अलावा बांसुरी पर अटकी सीएम की निगाह

Connect News 24

Apart from the products of Tharu tribe, CM's eyes are fixed on flute

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । स्रोत – 

पीलीभीत। मुख्यमंत्री ने मंच पर जाने से पहले वहां लगी प्रदर्शनी देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री की नजरें वहां जिले के मुख्य उत्पाद बांसुरी पर जाकर ठहर गईं। उन्होंने वहां मौजूद संचालक से बांसुरी के बारे में जानकारी ली और सराहना भी की। इसके बाद पास में ही पलिया क्षेत्र के गांव ध्यानपुर गांव की थारू जनजाति के समूह की ओर से बनाए उत्पादों को देखा।

कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले वहां लगी टाइगर रिजर्व और समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी को देखा। इससे उन्होंने सेल्फी प्वाइंट देखा और सराहना की। प्रदर्शनी को देखने के दौरान मुख्यमंत्री जिले की पहचान और एक जिला एक उत्पाद में शामिल बांसुरी के स्टॉल पर आकर ठहर गए। स्टॉल पर कई तरह की बांसुरी लगी हुईं थीं। उन्होंने इसकी जानकारी ली। इसके बाद थारू जनजाति पलिया के गांव ध्यानपुर के समूह के स्टॉल पर गए। यहां पर जलकुंभी आदि से आकर्षक ढंग से डलिया बनाई गई थी। इससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों की सरहाना की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button