पीलीभीत

Pilibhit News: मंडी समिति की दीवार तोड़ कब्जे की कोशिश

Connect News 24

Attempt to break the wall of market committee

फोटो- 27 मंडी समिति की तोड़ी गई दीवार को देखते मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला। संवाद

तहसीलदार ने किया निरीक्षण, मंडी समिति सचिव ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। मंडी समिति की दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश की गई। मंडी समिति सचिव ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही मंडी समिति सचिव को दीवार तोड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि प्लाट स्वामी की शह पर भू-माफिया ने 25 अप्रैल की रात को मंडी समिति की दीवार को तोड़कर कब्जे की कोशिश की। सूचना एसडीएम को दी गई। तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने निरीक्षण कर मंडी समिति सचिव को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। मंडी समिति सचिव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी गई है।

यहां बता दें कि कृषि उत्पादन मंडी समिति के बीच में एक निजी प्लांट है। इसके चारों और मंडी समिति की बाउंड्री है। प्लॉट से निकास को एक गेट है। 12 सितंबर की रात को प्लॉट के निकास के गेट के समीप मंडी की दीवार को जेसीबी से ढहा दिया गया था। आहट पर मंडी के गार्डों के पहुंचने पर दीवार ढहा रहे लोग भाग गए थे। मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला की सूचना पर 13 सितंबर को सुबह एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने दीवार ढहाने वाले कॉलोनाइजरों को दो दिन के अंदर दीवार का निर्माण कराने की चेतावनी दी थी।

मंडी समिति सचिव ने आरोपियों के खिलाफ आठ अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंडी सचिव का कहना था कि इससे पहले भी एक बार दीवार को ढहाया गया था। तब चेतावनी के बाद दीवार का निर्माण करा दिया गया था। एसडीएम की चेतावनी के बाद ढहाई गई दीवार का निर्माण कराया गया, लेकिन प्लॉट का निकास चौड़ा करने को ढहाई गई दीवार पुराने स्थान पर नहीं बनवाई गई थी। इससे पहले जमीन की पैमाइश की गई थी, लेकिन बनाई गई दीवार से मंडी समिति सचिव संतुष्ट नहीं थे।

कोर्ट ने खारिज की याचिका

मंडी समिति सचिव नेे बताया कि दीवार ढहाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर आरोपी कोर्ट की शरण में चले गए। जिससे अगली कार्रवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने आरोपियों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button