पीलीभीत

Pilibhit News: फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक बन रहा बांसुरी चौक तोड़ा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 15 Sep 2023 12:03 AM IST

Bansuri Chowk, which was becoming a hindrance in the construction of flyover, was demolished

शहर मे तोड़ा गया बांसुरी चौराहा । संवाद

पीलीभीत। जिले की पहचान बांसुरी से शहर आने वाले लोगों को अवगत कराने के लिए असम चौराहे पर बनाया गया बांसुरी चौक बुधवार को फ्लाईओवर के निर्माण के लिए हटा दिया गया। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था फिर से बांसुरी चौक बनाएगी।

मौजूदा समय में असम चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य में बाधक बने एक मंदिर को पिछले माह हटाया गया था। अब पिलर बनाने में बाधा बन रहे बांसुरी चौक को तोड़कर जगह को समतल कर दिया गया है। सुरक्षा बोर्ड भी लगा दिया गया है। पास स्थित पुलिस चौकी को भी तोड़ा जाएगा। कार्यदायी संस्था पुल का निर्माण पूरा होने पर बांसुरी चौक का फिर से निर्माण कराएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button