पीलीभीत

Pilibhit News: उधारी के रुपये मांगने पर बरेली के व्यापारी को पीटा

Connect News 24

पूरनपुर। उधार दिए गए कपड़े के रुपये मांगने पर बरेली के व्यापारी की पिटाई की गई। पुलिस ने मोहल्ला गनेशगंज निवासी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बरेली के थाना किला के मोहल्ला साहूकारा निवासी व्यापारी कृष्णा औतार ने बताया कि उनका कपड़े का कारोबार है। पूरनपुर के व्यापारियों को पैंट-शर्ट आदि कपड़े उधार देते हैं। रविवार को वह उधारी के रुपये मांगने आए थे। मोहल्ला गनेशगंज निवासी व्यापारी दीपक ने रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर उनकी पिटाई कर दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कृष्णा औतार की ओर से दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button