पीलीभीत
Pilibhit News: पोस्टमार्टम में भी पता नहीं चल सका मौत का कारण
बीसलपुर। पोस्टमार्टम में गांव चठिया सेवाराम निवासी शिवऔतार की मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
गांव चठिया सेवाराम निवासी शिवऔतार की 12 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव पशुशाला में मिला था। शिवऔतार के पिता सुमेरलाल ने पुलिस में तहरीर देकर गांव के ही तीन लोगोंं पर जहर देकर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 13 नवंबर की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

