Pilibhit News: ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आज बारिश की संभावना
लगातार दो दिनों से छाए हुए हैं बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवा भी चलती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार से तीन दिनों तक बादल बने रहेंगे औ बारिश की संभावना भी है। ऐसे में किसान फिर चिंता में हैं।
बीते दो दिनों से लगातार बादल बने हुए है। हालांकि बारिश नहीं हो रही है लेकिन ठंडी हवा के चलने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिल रही है। शनिवार को सुबह मौसम ठीक रहा तो एकाएक तापमान भी बढ़ गया। इससे दोपहर करीब 12 बजे तक गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके बाद बादल छाए तो ठंडी हवा बहने लगी। हवा के बहने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया मौसम में बदलाव आया है। ठंडी हवा बहती रही । आज से तीन दिन तक बादल बने रहेंगे तो कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है।

