पीलीभीत
Pilibhit News: एक पखवाड़े बाद दर्ज हुई फौजदारी की रिपोर्ट
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव परेवा में हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट रविवार को एक पखवाड़े बाद दर्ज कर ली है।
गांव परेवा निवासी पूजा देवी पत्नी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पहली अक्तूबर को गांव के ही मोहर सिंह उनके खेत की मेड़ पर सुरक्षा के लिए लकड़ियां उखाडक़र घर ले जा रहा था। टोकने पर वह बुरा मान गया। कुछ देर में साथियों के साथ उसने हमला कर दिया। उन्हाेंने पूजा, उनके देवर भूपेंद्र सिंह और ददिया सास मुन्नी देवी को लात घूसों, डंडों से पीटा। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पूजा देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में गांव परेवा के मोहर सिंह, आशुतोष सिंह, प्रत्योष सिंह और पुष्पा देवी को नामजद किया गया है। संवाद