पीलीभीत
Pilibhit News: पांच दिन बाद शुरू हो सकी सीटी स्कैन मशीन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन पिछले पांच दिन से खराब चल रही थी। बाद में बंगलुरू से पार्ट मंगाया गया। इसके बाद रविवार रात मशीन ठीक हो सकी।
यहां बता दें कि मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक दिन 18 से 20 मरीजों का सीटी स्कैन होता है। लेकिन पिछले पांच दिनों से मशीन खराब होने से मरीजों का सिटी स्कैन नहीं हो सका। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि रविवार को मशीन सही हो गई। अब मरीजों के सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। संवाद