पीलीभीत

Pilibhit News: कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Connect News 24

गजरौला। गांव घियोना निवासी अंगनलाल (55) पुत्र नरायनलाल क्षेत्र में ही माला मोड़ के निकट रिश्तेदारी में साइकिल से दावत खाने गए थे। लौटते वक्त शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वह गजरौला पीएचसी के सामने पहुंचे।

सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया। उधर, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने अंगनलाल को मृत घोषित कर दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button