Pilibhit News: रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर लीला का मंचन

बीसलपुर के गांव नूरानपुर के रामलीला मेले में लीला का मंचन करते कलाकार । स्रोत मेला कमेटी
बीसलपुर। गांव न्यूरानपुर के रामलीला मेले में शुक्रवार को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर लीला का मंचन हुआ।
लीला का शुभारंभ उस समय से होता है जब राजा जनक द्वारा स्वयंवर आयोजित किया जाता है। कई राजा समारोह में मौजूद होते हैं। राजा जनक की शर्त के अनुसार सभी राजा शिवजी का धनुष तोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई भी तोड़ना तो दूर धनुष को उठा भी नहीं पाता। इससे राजा जनक मायूस हो जाते हैं।
इस पर राजा जनक कहते हैं कि लगता है कि यह धरती वीरों से खाली हो गई है। राजा जनक की यह बात लक्ष्मण जी को काफी नागवार लगती है। वह राजा जनक से कुछ कहने को होते है, लेकिन भगवान श्रीराम उन्हें शांत होने का इशारा कर देते हैं। राजा जनक की मायूसी देखकर ऋषि विश्वामित्र के इशारा करने पर भगवान श्रीराम शिवजी के धनुष को उठाकर तोड़ देते हैं। माता सीता भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डाल देती हैं। पूरी जनकपुरी में खुशी का माहौल बन जाता है। यहीं पर लीला का समापन हो जाता है। लीला का संचालन और आयोजन योगी शांतिनाथ ने किया। संवाद