पीलीभीत

Pilibhit News: महीने भर से गायब कर्मचारी शराब पीकर कार्यालय पहुंचा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 22 Sep 2023 12:45 AM IST

पीलीभीत। पशुपालन विभाग के महीनेभर से गायब कर्मचारी के खिलाफ जब सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो वह बृहस्पतिवार को शराब पीकर कार्यालय पहुंच गया। सीवीओ ने मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कहा तो वह भाग गया। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अब अपर निदेशक को भेजी गई है।

बुधवार को मुख्य विकास विकास अधिकारी ने सभी कर्मियों को अपने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर के साथ तलब किया था। इस पर तीन लोग ही आए। दो कर्मचारी कई दिनों से गायब चल रहे थे। इनमें सौरभ सिंह कनिष्ठ सहायक 20 अगस्त से गायब चल रहा है। दूसरा कर्मचारी उर्दू अनुवादक जाहिद भी अनुपस्थित था। इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी किया गया।

नोटिस पर जब सीवीओ ने गायब कर्मियों की पड़ताल की तो एक कर्मी सुबह कार्यालय आ गया। वह नशे में धुत था। नशे में होने पर सीवीओ ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने की बात कही तो वह जाने लगा। दूसरे कर्मचारी ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग गया। सीवीओ डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कर्मी शराब पीकर कार्यालय आया था। मेडिकल कराने की जब बात कही तो वह भाग गया। इसकी रिपोर्ट अपर निदेशक को भेजी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button