Pilibhit News: 400 मीटर में फैज, 800 मीटर में आकाश ने मारी बाजी

सेंट एलासिस कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र । स्रोत – कॉलेज
सेंट एलॉयसियस कॉलेज में दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सेंट एलॉयसियस कॉलेज में एथलेटिक मीट का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, प्रधानाचार्य फादर शाजी क्रिस्टोफर ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
400 मीटर सब जूनियर बालक में फैज खान प्रथम, मोहम्मद अरशद द्वितीय, श्रेयांश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर जूनियर बालक में राज वर्मा प्रथम, आयुष सिंह व आकाश राठौर क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में गांधी हाउस के मोहम्मद अरमान प्रथम, वीरेंद्रजीत द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर सब जूनियर बालिका में खिजरा प्रथम, साविका द्वितीय, मुजलका तृतीय, 400 मीटर जूनियर बालिका में मदीहा प्रथम, सारिका द्वितीय, फाजला नूर तृतीय, 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी प्रथम, सानिया पंडित और मासूमा द्वितीय, तृतीय रही।
800 मीटर बालक में आकाश, आदित्य प्रथम, द्वितीय और जितेश मिश्रा तृतीय रहे। 800 मीटर सीनियर बालक में राजकरण सिंह प्रथम, सुभान व जितिन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में फैजान रजा प्रथम, जैनुल आब्दीन द्वितीय, गुरपाल सिंह तृतीय, 1500 मीटर में आकाश राठौर प्रथम, हारून द्वितीय, आदित्य वर्मा तृतीय रहे।
रिले सब जूनियर रेस में नेहरू हाऊस प्रथम, शास्त्री हाऊस द्वितीय, गांधी हाऊस तृतीय रहा। रिले जूनियर बालक वर्ग में गाधी हाऊस प्रथम, टैगोर हाऊस द्वितीय और शास्त्री हाऊस तृतीय रहा।

सेंट एलासिस कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र । स्रोत – कॉलेज