पीलीभीत

Pilibhit News: कोहरे के साथ ही सर्द हवा ने सताया

Connect News 24

Along with the fog, the cold wind tormented

सर्दी से बचाव कर जाते राहागीर । संवाद

पीलीभीत। सुबह में कोहरा छाया रहा तो शीतलहर चलने से लोग कांपते रहे। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। कोहरा और सर्द हवा के बहने से न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आएगी।

सोमवार की सुबह लोग जब टहलने के लिए घरों से बाहर निकले तो जबरदस्त कोहरा छाया हुआ था। इससे ठंड में भी इजाफा हो रहा था। सुबह आठ बजे के करीब जब कोहरा हटा तो धूप निकली। धूप के साथ ही सर्द हवा भी बहने लगी। इससे गलन बढ़ गई। दस बजे के बाद धूप में जब तेजी आई तो लोगों को राहत मिली। इसके बाद शाम पांच बजे से फिर से हवा बही तो गलन होने लगी। आसमान में कोहरे जैसी धुंध बन गई।

अभी और होगा ठंड में इजाफा

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 तो न्यूनतम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। मंगलवार को भी पूरे दिन गलन बनी रहेगी। तापमान गिरकर अधिकतम 21.1 और न्यूनतम 4.1 रहने की संभावना है। आगामी सप्ताह तक तापमान में काफी गिरावट आ जाएगी। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से गलन बढ़ेगी व शीतलहर चलने से लोग परेशान होंगे।

सर्दी से बचाव कर जाते राहागीर । संवाद

सर्दी से बचाव कर जाते राहागीर । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button