पीलीभीत

Pilibhit News: बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शिरीष मेहरोत्रा ने लाइब्रेरी में दीं पुस्तकें

Connect News 24

Former Bar Council Chairman Shirish Mehrotra donated books to the library

पुस्तक देते उ.प्र बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ​शिरीष मेहरोत्रा ।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान की पूरी रक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक के दौरान शिरीष महरोत्रा ने कानून की पुस्तकें लाइब्रेरी के लिए दीं। इस अवसर पर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, एडवोकेट, महासचिव आनंद मिश्रा, सेेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव विवेक अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button