पीलीभीत

Pilibhit News: चार ट्रांसफार्मर फुंके, 400 से ज्यादा घरों की बिजली गुल

Connect News 24

Four transformers blew up, power cut to more than 400 houses

पूरनपुर के घुंघचाई चौराहा के समीप फुंका ट्रांफार्मर । संवाद

पूरनपुर। बृहस्पतिवार शाम तेज हवा और बारिश से नगर और देहात की बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। चार ट्रांसफार्मर फुंकने से 400 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उधर, 33 केवीए लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र दो घंटे ठप रहा।

बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे तेज हवा के साथ नगर सहित क्षेत्र में बारिश हुई। इससे बिजली नेटवर्क लड़खड़ा गया। नगर में आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बुधवार को ब्लॉक रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप फुंके 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह बृहस्पतिवार को रखा गया दूसरा ट्रांसफार्मर भी फुंक गया।

बीएसएनल टेलीफोन एक्सचेंज में रखा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और घुंघचाई चौराहा के समीप रखा ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंक गया। तारों में आग लगने और धमाका होने से आसपास के दुकानदारों, ठेले, खोमचे वालों में भगदड़ मच गई। गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर का भी ट्रांसफार्मर फुंक गया। फुंके ट्रांसफार्मरों को शुक्रवार शाम तक नहीं बदला जा सका। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।

०००००

घुंघचाई उपकेंद्र से जुड़े 40 से अधिक गांवों में बिजली ठप

बृहस्पतिवार रात तेज हवा से गांव घाटमपुर के समीप पेड़ की डाल टूटकर घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र को जा रही 33 केवीए लाइन के ऊपर गिर गई। इससे घुंघचाई उपकेंंद्र की आपूर्ति ठप होनेे से इससे जुड़े 40 से अधिक गांवों में अंधेरा हो गया। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी, जबकि कुछ गांवों में शुक्रवार शाम तक बिजली नहीं आई। घुंघचाई उपकेंद्र के जेई मनेाज कुमार ने बताया कि खराबी दूर कराकर बिजली आपूर्ति रात को ही सुचारू करा दी गई थी।

०००००

शोभायात्रा और चेहल्लुम को लेकर घंटों बंद रही बिजली

पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में निकाली गई शोभायात्रा और चेहल्लुम को लेकर बिजली आपूर्ति तीन घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही। दोपहर तीन बजे बिजली बंद कर दी गई, जो शाम साढ़े पांच बजे तक सुचारू नहीं हो सकी थी। गांव जादौपुर गहलुइया और सिमरिया तालुके महाराजपुर में चेहल्लुम को लेकर ताजियों का जुलूस निकाला गया। इसको लेकर पूरनपुर देहात के विद्युत उपकेंद्र से मुजफ्फरनगर फीडर को सुबह 10 बजे बंद कर दिया गया। ताजिए निकालने के बाद शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button