पीलीभीत

Pilibhit News: प्रदर्शन की आशंका पर पुलिस की निगरानी में पढ़ी गई जुमे की नमाज

Connect News 24

Due to fear of protest, Friday prayers were offered under police surveillance.

जामा म​स्जिद के बाहर मौजूद पुलिस । स्रोत – पुलिस

पीलीभीत। इस्राइल और फिलीस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर जिले की पुलिस भी अलर्ट है। शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों पर पुलिस की निगरानी में जुमे की नमाज अदा कराई गई।

जुमे की नमाज पर प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीजीपी कार्यालय और सरकार की ओर से जिलों के पुलिस कप्तानों को आदेश जारी किया गया था। आदेश में कहा गया था कि इस्राइल और फिलीस्तीन के पक्ष में कुछ जगहों पर पहले भी हंगामा और नारेबाजी हो चुकी है। ऐसे में असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसी संबंध में सभी जिलों की पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से आक्रोश कर प्रदर्शन किए जाने की आशंका को देखते हुए एसपी अतुल शर्मा ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह से ही शहर की मुख्य जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में पुलिस की डयूटी लगाई गई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई नमाज शाम चार बजे तक सभी मस्जिदों में सकुशल समाप्त हो गई। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। खुराफातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button