पीलीभीत

Pilibhit News: किस्त न मिलने से लटका गर्ल्स हास्टल का निर्माण

Connect News 24

Construction of girls hostel hangs due to non-payment of installment

पूरनपुर में निर्माणाधीन राजकीय पालीटे​क्निक का हॉस्टल ।

पीलीभीत। पूरनपुर के गांव गुलाबटांडा में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाली छात्राओं को आवासीय सुविधा देने के लिए वर्ष 2018 में हॉस्टल का निर्माण शुरू कराया गया था। इसके लिए शासन से 2.19 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ। पहली किस्त के रूप में करीब 68 लाख रुपये मिले। इससे भूतल पर ही काम हो सका। इसके बाद से बजट ही जारी नहीं हो सका है। इससे निर्माण अधर में लटका है।

पूरनपुर क्षेत्र के गांव गुलाबटांडा में राजकीय पॉलिटेक्निक संचालित है। इसमें दूसरे जिलों के भी छात्र-छात्राएं पढ़ रही हैं। कॉलेज में छात्रों के लिए तो हॉस्टल है लेकिन छात्राओं के लिए हॉस्टल नहीं है। वर्ष 2018 में गर्ल्स हॉस्टल के लिए 2.19 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। पहली किस्त के रूप में करीब 68 लाख रुपये कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को जारी कर दिए गए थे। इस किस्त से अभी भूतल का भी काम पूरा नहीं हो सका है।

दूसरी किस्त के लिए शासन में मांग की गई लेकिन अभी तक जारी नहीं हो सकी है। ऐसे में करीब छह माह से काम बंद पड़ा हुआ है। किस्त न मिल पाने से इस साल भी छात्रों के लिए हॉस्टल की छत दूर की कौड़ी हो गया है।

0

किस्त न मिल पाने के कारण काम पूरा नहीं हो पा रहा है।दो मंजिला भवन में अभी ग्राउंड पर भी काम पूरा नहीं हुआ है। किस्त के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पत्राचार किए जाने की जानकारी दी गई है।- यज्ञ प्रकाश आर्या, प्रधानाचार्य

00

कॉलेज में हॉस्टल का काम चल रहा है। इसकी जानकारी तो है उनके पास। वहां पर किस्त के अभाव में मौजूदा समय में काम बंद पड़ा है तो जानकारी नहीं है। उनको बताया भी नहीं गया है। ऐसा है तो इसको लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता कर किस्त जारी करवाई जाएगी।- बाबूराम पासवान, विधायक, पूरनपुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button