पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता का कराया गर्भपात

Connect News 24

– पूरनपुर के दुधिया खुर्द निवासी चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। दहेज में हैसियत के मुताबिक दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। विवाहिता को मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देना शुरू कर दी। आरोप है कि विवाहिता का गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी किरनदीप कौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 फरवरी 2023 को पूरनपुर के गांव दूधिया खुर्द निवासी प्रभजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी में करीब 16 लाख रुपये नकद व सोने चांदी के आभूषण भी दिए गए थे। आरोप है कि दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि नशे की हालत में पति विवाहिता से मारपीट करता था।

आरोप है कि 28 अप्रैल को विवाहिता दो माह के गर्भ से हो गई। जानकारी होने पर पति ने गर्भपात करा दिया। परेशान होकर विवाहिता ने मायके पक्ष को पूरी जानकारी दी। इसके बाद ससुरालियों से बातचीत करने पर पति के अलावा उसकी मां परमजीत कौर, जीजा अमनबीर ननद मनप्रीत कौर ने अभद्रता करना शुरू कर दी। थाना प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गर्भपात की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button