पीलीभीत

Pilibhit News: अवैध रूप से खड़े वाहन खदेड़े, अतिक्रमण भी हटाया गया

Connect News 24

पूरनपुर : अधिकारियों के जाते ही फिर खड़े हो गए डग्गामार, आज फिर चलेगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। नगर के प्रमुख चौराहों पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को शुक्रवार को खदेड़ दिया गया तो दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अब शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एक बार फिर अभियान चलेगा।

नगर के असम हाईवे के खुटार और बंडा चौराहा, कोतवाली रोड के पास, उपकेंद्र और बंडा रोड पर हनुमान मंदिर के पास, माधोटांडा रोड पर सिनेमाघर और स्टेशन चौराहा के समीप अवैध रूप से वाहनों के खड़े होने से न सिर्फ जाम लगता था, बल्कि आने-जाने में भी लोगों को दिक्कत हो रही थी।

अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शुक्रवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ सुनील दत्त, कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने पुलिस और नगर पालिका की टीम को साथ लेकर इन वाहनों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया, साथ ही दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया, साथ ही चेतावनी दी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद फिर अभियान चलाया जाएगा।

बैंक के शाखा प्रबंधक को दी चेतावनी

नगर के स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के अलावा कोतवाली, तहसील, अस्पताल के बाहर सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर बाइकें खड़ी होती है। इससे अक्सर इन स्थानों पर जाम लगता है। स्टेशन चौराहा के समीप एक बैंक शाखा के बाहर सड़क पर बाइकें खड़ी मिलने पर एसडीएम ने शाखा प्रबंधक को तलब कर बाइकों को सड़क पर न खड़ा होने देने की चेतावनी दी।

टीम के जाते ही फिर खड़ी हो गईं मैजिक

अफसरों के जाते ही फिर बंडा रोड पर हनुमान मंदिर के पास, कोतवाली रोड पर बैंक शाखा के पास मैजिक और डग्गामार वाहन खड़े हो गए। बंडा रोड पर हनुमान मंदिर के पास बने अवैध टैक्सी स्टैंड पर मिले वाहन चालकों ने बताया कि पास में पहले स्टैंड के लिए जगह निर्धारित की गई थी। जमीन स्वामी ने अपने प्लॉट चहारदीवारी कर ताला डाल दिया। आखिर अब वे लोग अपने वाहनों को कहां खड़ा करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button