पीलीभीत

Pilibhit News: अगले बरस बप्पा के जल्दी आने की कामना के साथ किया विसर्जन

Connect News 24

Immersion was done with the wish of early arrival of Bappa next year.

पूरनपुर में निकाली गई गणेश महोत्सव विसर्जन शोभायात्रा । संवाद

पूरनपुर। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर नगर में सोमवार को विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु गुलाल उड़ाते और भजनों की धुनों पर थिरकते चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर ऊंचे स्थानों पर बांधी गई मटकी भी युवाओं ने फोड़ी। गणपति बप्पा के अगले साल जल्दी आने की कामना करते हुए हरदोई ब्रांच नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भंडारा भी हुआ।

महाराष्ट्र मित्र मंडल और सराफा बंधु की ओर से 16वें श्री गणेश चुतर्थी महोत्सव का शुभारंभ 19 सितंबर को हुआ था। सात दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। सोमवार को हवन, पूजन के साथ महोत्सव का समापन हुआ। नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माधोटांडा रोड स्थित सीताराम मंदिर के पास पहुंचकर समाप्त हो गई।

बाद में विसर्जन शोभायात्रा में शामिल गणेश प्रतिमा को हरदोई ब्रांच नहर ले जाकर विसर्जित किया गवा। बरातघर में भंडारा हुआ। इसमें तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन शोभायात्रा में सतीश मराठा, अमोल मराठा, गनेश मराठा, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुनीत पांडेय, आशीष रस्तोगी, रामचंद्र मराठा, मिथुन मराठा, विकास गुप्ता, श्याम वर्मा आदि प्रमुख लोग थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button