पीलीभीत

Pilibhit News: युवक की तलाश में पुलिस ने छपवा दी बचपन की तस्वीर

Connect News 24

– मंगलवार को एसपी से महिला ने की थी शिकायत

– सुनगढ़ी पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। लापता पति की तलाश में भटक रही बेबी का आरोप है कि उसके पति की तलाश को लेकर पुलिस का रवैया काफी लचर रहा है। यहां तक कि उसके पति की तलाश को पुलिस ने जिन फोटो का इस्तेमाल किया वह उसके बचपन की हैं।

श्रीराम नगर काॅलोनी में रहने वाली महिला बेबी ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि यह उसका उनका अंतिम पत्र है। अब वह यहां किसी को प्रार्थना पत्र नहीं देगी, बल्कि सीधी मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी।

बेबी के मुताबिक 26 जून 2022 को उसका पति उदयवीर उर्फ अनिल लापता हो गया था। महिला ने दावा किया कि उसके बारे में उसके परिवार के कुछ लोगों को जानकारी भी है। बेबी ने बताया कि उसने इसकी जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने पूछताछ नहीं की। इस मामले में जांच कर रहे दरोगा देवीप्रसाद गौतम ने बताया कि जब मामला दर्ज कराया गया था तो दूसरे दरोगा थे। उनका अब स्थानांतरण हो चुका है। तस्वीर भी उसी दौरान छपवाई गई थी।

00

झाड़फूंक करता था उदयवीर

मामले की विवेचना कर रहे दरोगा देवीप्रसाद गौतम के मुताबिक महिला बेबी का पति उदयवीर तंत्र क्रिया करता था। अभी तक की जांच में यह निकलकर सामने आया है। दरोगा ने कहा कि लगातार तलाश की जा रही है।

00

महिला और सास-ससुर में अनबन

पुलिस की ओर से की गई जांच में यह भी सामने आया कि महिला बेबी की उसके सास और ससुर से बनती नहीं है। दरोगा देवी प्रसाद गौतम ने बताया कि वीरेन्द्र पाल आर्य अपनी बहू के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं, हालांकि इस मामले का युवक की खोजबीन से कोई संबंध नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button