पीलीभीत

Pilibhit News: भाकियू की पंचायत में उठा आवारा पशुओं का मुद्दा

Connect News 24

Issue of stray animals raised in BKU panchayat

ललौरीखेड़ा ब्लाक परिसर में पंचायत करते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता । स्रोत – भाकियू

पंचायत में लगाया गया लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानू की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत ललौरीखेड़ा ब्लॉक परिसर में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में छुट्टा पशुओं की समस्या सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की ललौरीखेड़ा ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। गरीब मजदूर-किसान परेशान हैं। पात्र लाभार्थियों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। अपात्रों को मोटी रकम लेकर आवास दिए जा रहे हैं। जरूरी है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर विकास विभाग कठोर कानूनी कार्रवाई करे।

ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल गंगवार ने कहा की छुट्टा पशुओं की क्षेत्र में भरमार है। किसान परेशान है। तैयार फसलों को छुट्टा पशु नष्ट कर रहे हैं। इसके अलावा पंचायत को जिला सचिव डालचंद मौर्य ने भी संबोधित किया।

पंचायत में दौलत सिंह प्रजापति,रघुवर सिंह प्रजापति, शशि पाल, मिढई लाल, देवदास शर्मा, ओम प्रकाश गंगवार, नत्थू लाल गंगवार, रोशन लाल गंगवार, खड़क सेन, किशनलाल, वीरेंद्र गिरी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button