पीलीभीत

Pilibhit News: गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़िये की अमरोहा में करंट से मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST

पीलीभीत। गढ़मुक्तेश्वर से जल लेकर लौट रहे गजरौला के एक कांवड़िये की रास्ते में अमरोहा के पास एक मंदिर में करंट लगने से मौत हो गई।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बनौसा निवासी गोविंद सिंह अपने भाई मोतीराम, भतीजे बसंत कुमार, सुमित कुमार के अलावा गांव के 15 लोगों के साथ गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लेने के लिए सोमवार को रवाना हुए थे। सोमवार (31 जुलाई) को गौरीशंकर मंदिर में इस जत्थे को जलाभिषेक करना था। सोमवार को गणमुक्तेश्वर में गंगाजल भरने के बाद यह जत्था मंगलवार को पैदल गढ़मुक्तेश्वर से पीलीभीत को रवाना हुआ था।

अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात कांवड़िये एक मंदिर में आराम करने के लिए रुके थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बिजली के तार फैले थे। अचानक गोविंद सिंह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरोहा से शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button