बरेली

Bareilly News: रात में सड़क पर मगरमच्छ देख ग्रामीणों की उड़ी नींद, गांव में फैली दहशत

Connect News 24

Panic spread among the villagers after seeing crocodile on road in bareilly

गांव में मगरमच्छ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के मौसम में जंगली जीव जंतु आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में एक बार फिर मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। बहेड़ी थाना क्षेत्र के आमडंडा गांव में बुधवार रात सड़क पर मगरमच्छ देखा गया, जिसे देख ग्रामीण सहम गए। 

गांव में मगरमच्छ के घुस आने की दहशत से लोगों की नींद उड़ गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया। 

देवरनियां क्षेत्र में देखा जा चुका है मगरमच्छ 

देवरनियां क्षेत्र में 10 जुलाई को गांव शाहपुर डांड़ी के सामने हसनपुर माइनर (नहर) के पास एक मगरमच्छ खेतों की ओर आ गया था। उसे देखकर धान लगा रहे किसानों के रोंगटे खड़े हो गए थे। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button