पीलीभीत

Pilibhit News: बालिका का अपहरण कर घर से चोरी कर लिए आभूषण और नकदी

Connect News 24

दो बदमाशों ने अभियोजन अधिकारी के घर दिया वारदात को अंजाम

बाद में बालिका को एक विद्यालय के सामने छोड़ा, जानकारी पिता पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के नकटादाना चौराहे के पास स्थित ऑफीसर कॉलोनी से अभियोजन अधिकारी की दस साल की बालिका को उसके ही घर के अंदर से अपहरण कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए गए। बाद में बालिका को बदमाशों ने एक स्कूल के सामने छोड़ दिया। बालिका ने ही किसी से फोन लेकर पिता को घटना की जानकारी दी।

अभी शहर में चार दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी थी कि बुधवार को बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दे डाली। कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहे के पास ऑफीसर कॉलोनी निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब चार बजे एसीजेएम कोर्ट द्वितीय में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से उनके फोन पर उनकी बेटी का फोन आया और घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद वह फौरन बताई हुई जगह पर पहुंचे। वहां मिली उनकी बेटी पूरा घटनाक्रम बताया।

पुत्री ने बताया कि घर के गेट पर भाई के नाम से किसी ने आवाज दी। जिसके बाद उसने घर से निकल कर देखा तो बाहर कोई भी नहीं था। इसके बाद वह अंदर चली आई। उस समय मां घरेलू कामकाज को निपटाकर नहा रहीं थी। बेटी के मुताबिक थोड़ी देर बाद एक युवक घर के अंदर आया और मुंह दबाकर उसे अगवा कर नकटादाना मार्ग पर ले गया। वहां एक बरातघर के पास ट्रॉली की आड़ में खड़े रिक्शे पर उसे बैठा दिया और धमकाता रहा।

बेटी ने बताया कि दूसरा युवक उसके घर गया और वहां पर रखे पर्स से सोने के जेवर और छह हजार रुपये चोरी कर ले आया। उसके बाद युवक रिक्शे पर बैठाकर उसे ले जाने लगा। सेंट एलायसियस कॉलेज के पास रिक्शा पहुंचा तो दूसरा बदमाश भी आकर बैठ गया। दोनों उसे बेनहर कॉलेज की तरफ ले गए और छोड़ दिया।

पुत्री ने बताया कि उसने कॉलेज के एक कर्मचारी के मोबाइल से कॉल की। उधर, अभियोजन अधिकारी से सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बच्ची से जानकारी करने के बाद मार्ग पर तमाम प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। मगर, कोई खास क्लू पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।

अभी तक जिन प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, उनमें बालिका अकेले ही बैठी हुई दिखाई दे रही है। किसी ने उसका मुंह नहीं दवाया है। जिस तरह का घटनाक्रम दिखाया गया है, अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया। अन्य पहलू पर जांच की जा रही है।

-नरेश त्यागी, शहर कोतवाल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button