पीलीभीत
Pilibhit News: ब्रह्म शक्ति के लगते ही लक्ष्मण हुए मूर्छित

पूरनपुर रामलीला मेला में लीला का मचंन करते कलाकार । स्रोत – नाटक कंपनी
पूरनपुर। रामलीला मेले में लक्ष्मण को शक्ति लगने की लीला का मंचन किया गया। बाद में हनुमान जी संजीवनी बूटी लाते है। संजीवनी बूटी के इलाज से लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हो जाती है। लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त होने पर राम के शिविर मेंं लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। तहसीलदार/ रामलीला मेला कंट्रोलर हबीब उर रहमान अंसारी ने बताया कि रामलीला मेले में बृहस्पतिवार को कुंभकरण, मेघनाद वध की लीला का मंचन होगा। संवाद