पीलीभीत

Pilibhit News: अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू न होने तक हड़ताल पर रहें वकील

Connect News 24

बीसलपुर। सिविल बार एसोसिएशन कार्यालय पर हुई अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जब तक अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा, तब तक एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश सक्सेना और संचालन महामंत्री सौरभ दुबे ने किया। बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालजीत गंगवार, उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी, रितेश दुबे, सह सचिव अशफाक अहमद कोषाध्यक्ष हरीकृष्ण दुबे, हजारीलाल, हरीओम गौतम, मुकेश उपाध्याय, नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अधिकांश अधिवक्ता मौजूद थे। बैठक में लिए गए निर्णय की लिखित सूचना मुंसिफ न्यायालय भिजवा दी गई है।

इधर, तहसील बार एसोसिएशन की तहसील परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक में तय किया गया कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने और गाजियाबाद में हुई अधिवक्ता की हत्या के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर अधिवक्ता दो दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष विष्णु बाजपेई और संचालन तहसील महामंत्री मनोज सिंह कुशवाहा ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button