Pilibhit News: जयंती पर पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

विश्वकर्मा जंयती पर बरखेड़ा चीनी मिल में आयोजित हवन पूजन में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी । संवाद
पीलीभीत। जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती रविवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। कल कारखानों में हवन-पूजन किया गया और यंत्रों और उपकरणों को पूजा गया। विश्वकर्मा मंदिर भी पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
रविवार को भाद्र शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को विधि विधान से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। मोहल्ला मोहम्मद फारूक के पौराणिक स्थल विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में विश्वकर्मा भगवान का पूजन अर्चन आचार्य महेश चंद्र मिश्रा द्वारा कराया गया।भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, शिव पार्वती, भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई। विश्वकर्मा मंदिर की समिति के अध्यक्ष तरुण विश्वकर्मा, संचालक राजेंद्र शर्मा, महामंत्री प्रतीक विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष महेश बाबू शर्मा, मंदिर के प्रचारक कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
एलएच चीनी मिल में हवन पूजन किया गया। फैक्टरी के पुजारी पंडित नरोत्तम भट्ट ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन कराया। मुख्य यजमान चीनी मिल के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने हवन में आहुति दी। उपाध्यक्ष जीपी गोयल, आरसी मिश्रा, केबी शर्मा, नवीन कुमार, कारखाना प्रबंधक आशीष गुप्ता, संजीव कुमार, पवन कुमार, संतोष विश्वकर्मा, आशीष दुबे, राज नारायण अवस्थी, हीरालाल रावत आदि मौजूद रहे। विश्वकर्मा मंदिर पर भी हवन किया व प्रसाद बांटा। विश्वकर्मा महासंघ के अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की आरती कर पूजा की। विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, संजय शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के वर्कशॉप में परंपरागत रूप से विधि विधान पूर्वक की गई। मिल के प्रधान प्रबंधक इंजीनियरिंग सुखवंत सिंह ने पूजा की। नाचनी घाट विद्युत सब स्टेशन पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने हवन के साथ भंडारा लगाया।
सपा के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा का पूजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने शिल्पकार की भूमिका निभाते हुए सृष्टि को औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ाया।
बीसलपुर और पूरनपुर में भी की गई पूजा-अर्चना
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल मे मनाया गया विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश, मुख्य गन्नाधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य रसायन विद विद्याराम शुक्ला, मुख्य अभियंता ब्रजेंद्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक देशदीपक मिश्रा, श्याम बहादुर शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश चंद्र, बीके तिवारी आदि मौजूद थे। पूजन पंडित ललित मोहन मिश्रा और लालाराम पांडेय ने विधि विधान से कराया। आदेश डिग्री कॉलेज नरायनपुर के कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सचिव अरविंद गंगवार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य निमित शर्मा और स्टॉफ के सभी लोग मौजूद थे।
पूरनपुर। चीनी मिल में हवन पूजन हुआ। साफ-सफाई के साथ मिल की मशीनों के पास धूपबत्ती जलाकर पूजा की गई। प्रसाद बांटा गया। नगर की विभिन्न राइस मिलों में भी पूजा हुई। विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजन आचार्य श्रीराम शर्मा ने कराया। विचार गोष्ठी में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुबोध शर्मा, विजय शर्मा, कंचन शर्मा, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, ओमशर्मा, बाबूराम शर्मा, श्याम स्वरूप शर्मा, नीरज शर्मा आदि थे।

विश्वकर्मा जंयती पर बरखेड़ा चीनी मिल में आयोजित हवन पूजन में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी । संवाद

विश्वकर्मा जंयती पर बरखेड़ा चीनी मिल में आयोजित हवन पूजन में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी । संवाद

विश्वकर्मा जंयती पर बरखेड़ा चीनी मिल में आयोजित हवन पूजन में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी । संवाद

विश्वकर्मा जंयती पर बरखेड़ा चीनी मिल में आयोजित हवन पूजन में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी । संवाद