पीलीभीत

Pilibhit News: मंडल अध्यक्ष सहित तीन और कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित

Connect News 24

– पूर्व विधायक वीके गुप्ता के बेटे को भी पाया गया पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त

– पूर्व में 13 कार्यकर्ताओं को किया जा चुका है छह साल के लिए पार्टी से बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव न लड़ाने पर अब तीन और बागी कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इससे पूर्व 13 लोगों को निष्कासित किया गया था।

निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी निकायों में अपने-अपने उम्मीदवारों को टिकट देकर जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। वहीं टिकट न मिलने से नाराज होकर कई लोगों ने बगावत शुरू करते हुए पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ ही ताल ठोक दी थी। इसकी रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर भेजी गई। जिस पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पूर्व में 13 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था।

अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक बीके गुप्ता के बेटे अंकुर गुप्ता, जो की जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं को भी छह साल के लिए निष्कासित किया है। उनके अलावा बरखेड़ा क्षेत्र से जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी भोजवाल और मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button