पीलीभीत

Pilibhit News: पंचायत के फैसले के विरुद्ध कर ली दूसरी युवती से शादी

Connect News 24

महिला ने पुलिस से शिकायत की

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दूसरी पुत्री से शादी की बात तय होने के बाद दूसरी जगह युवक की शादी करा दी गई। पंचायत में हुए निर्णय पर रुपये और दहेज का सामान वापस देने से मना कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने शनिवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

गांव अजीतपुर बिल्हा की कौशल्या देवी ने बताया कि उसने पुत्री करिश्मा की शादी तीन साल पहले गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर निवासी सूरजपाल से की थी। शादी के छह महीने बाद करिश्मा की मौत हो गई। तब पंचायत में 50 हजार रुपये और दहेज का सामान कौशल्या देवी को वापस करने और सामान रुपये वापस न करने पर उसकी दूसरी पुत्री से शादी करना तय हुआ।

कौशल्या ने बताया कि सूरजपाल उसकी दूसरी पुत्री से शादी को तैयार हो गया। तब उसकी दूसरी पुत्री नाबालिग थी। बालिग होने पर शादी करने का निर्णय लिया गया। कौशल्या का आरोप है कि सूरजपाल ने 12 जून को दूसरी युवती से एक मंदिर में शादी कर ली। इसकी जानकारी पर सूरजपाल के घर जाकर पंचायत के निर्णय की याद दिलाई।

आरोप है कि तब सूरजपाल के परिजन ने उसे भी अपनी पुत्री की शादी करने को कहा और बताया गया कि दोनों सूरज के साथ रहेंगी। कौशल्या का आरोप है कि इससे इन्कार कर पंचायत में हुए निर्णय पर 50 हजार रुपये और दहेज का सामान वापस मांगा गया। तब आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और पंचायत का निर्णय मानने से इन्कार कर दिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button