पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने विवाहिता को पीटा

Connect News 24

पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी सीमा कौर की पिटाई की गई। कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश की गई। हजारा पुलिस ने सीमा कौर की ओर से उसके पति, सास समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सीमा कौर की शादी चार साल पहले उत्तराखंड के थाना नानकमत्ता के गांव टुकड़ी निवासी स्वर्ण सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुराली दहेज में बाइक, एक लाख रुपये, सोने की चेन, अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सीमा कौर की अक्सर पिटाई की जाती। 24 मई को उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। जान से मारने की कोशिश की गई।

इसके बाद सीमा कौर अपने दो साल के बच्चे को साथ लेकर मायके आ गई। अगले दिन सीमा कौर ने हजारा थाने पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। अब तहरीर देने पर पुलिस ने सीमा कौर की ओर से उसके पति स्वर्ण सिंह, सास कुलविंदर कौर, देवर हरपाल सिंह, केवल सिंह, ममिया ससुर गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, इंद्रजीत कौर, नानकमत्ता के सरसाई गांव निवासी मौसिया सास पाछौ कौर, फुफेरी सास गांव बरकी डांडी निवासी इसरो कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

00

आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

बिलसंडा। दहेज उत्पीड़ने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के गांव लिलहर निवासी मोहनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव भदेंग कंजा के मजरा लधपुरा निवासी मिथुन के साथ बेटी नीतू की शादी की थी । शादी के कुछ दिन तक सब सही चल रहा था। उसके बाद ससुराल वाले मोटरसाइकिल, पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। उसने देने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजन उसकी बेटी को आय दिन प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट करने लगे। आरोप है कि लाठी-डंडों और बांके से उसकी बेटी को पीटा और उसके कपड़े जला दिए। आरोप है कि ससुराली बेटी को घर के बाहर छोड़ कर चले गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि आरोपी मिथुन, सत्यपाल, रूपरानी, लक्ष्मी, सावित्री, संत कुमार, पिंटू और ऋषिपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button