Pilibhit News: बच्चों के झगड़े में सास-बहू को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:18 AM IST
पूरनपुर। बच्चों के झगड़े में गांव पिपरिया दुलई निवासी महेश कुमार की गर्भवती पत्नी सुनीता और मां वेदमती की गालीगलौज कर पिटाई कर दी गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने इस मामले में दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महेश ने बताया कि बच्चों के विवाद में आरोपियों ने आठ जून को उसकी गर्भवती पत्नी और मां से गालीगलौज की थी। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी थी। इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने 10 जून को उसकी पत्नी को रास्ते में घेरकर पीटा। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि महेश की ओर से गांव के ही ओमप्रकाश, अंकुश, राजेश की पत्नी तारावती, ओमप्रकाश की पत्नी प्रेमवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

